फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Consciousness awakened during the surgery of a woman admitted for six months

छह माह से भर्ती महिला की सर्जरी के दौरान जागी चेतना

Thu, 04 Aug 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Consciousness awakened during the surgery of a woman admitted for six months
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में छह माह से भर्ती मानसिक बीमार महिला ने होश में आने पर परिजनों का पता बताया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला के बताए पते के आधार पर मध्य प्रदेश के कटनी जिला के जिला अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के मानसिक रोग विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। जब छह माह से भर्ती एक मानसिक रोगी महिला ने सर्जरी के दौरान अपने परिवार के विषय में जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के डॉ. अंशुमन तिवारी तथा हड्डी रोग विभाग के डॉ. मनोज आर्य ने बताया कि करीब 6 माह पहले एक महिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर बेसुध अवस्था में मिली थी, जिसे वार्ड ब्वॉय ने उठाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जांच के दौरान पता लगा कि महिला के हाथों तथा पैरों की 4 से 5 हड्डियां भी टूटी हुई हैं। संभवत: महिला का एक्सीडेंट हो गया होगा। इलाज के दौरान ये भी पता लगा कि महिला मानसिक रोगी है जो अपने तथा परिवार के विषय में कुछ भी बताने में असमर्थ है। इसके पश्चात महिला को कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती करा दिया गया। जहां लगातार 6 माह से महिला के इलाज के साथ काउंसलिंग भी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को हड्डी जोड़ रोग विभाग के डॉ मनोज आर्य जब टूटी टांग की सर्जरी के लिए महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले गए तथा बेहोशी के इंजेक्शन दिए गए तो अचानक महिला की चेतना जागृत हो गई और उसने बेहोशी की अवस्था में अपना नाम पता बता दिया। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि महिला ने अपना नाम छोटी बाई (40) पुत्री दफेदार ग्राम सुनकढ़ तहसील बहोरीबंद जिला कटनी मध्य प्रदेश बताया। महिला ने अपने भाई का नाम लेख सिंह बताया। जिसके पश्चात प्राचार्य ने समस्त घटनाक्रम के विषय में जिलाधिकारी सहारनपुर को अवगत कराते हुए एक पत्र जिला कटनी मध्य प्रदेश के जिला अधिकारी को भी प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed