फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Connectivity betrayed the newspapers, consumers kept the bags

राशन बांटने को लेकर स्टिंग, जनपद में आपाधापी

Wed, 01 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Connectivity betrayed the newspapers, consumers kept the bags
शिवपुर में राशन की दुकान बंद मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक के सामने विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। जिले में राशन वितरण के पहले ही दिन आपाधापी का माहौल रहा। कहीं कनेक्टिविटी गायब हो गई तो शहर में एक व्यक्ति ने कम राशन देने के मामले में स्टिंग करके वीडियो वायरल कर दिया। जिसे लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अन्तोदय कार्ड पर 35 किलो राशन निशुल्क दिए जाने की बात कही गई थी। जिसमें 20 किलो गेंहू, 15 किलो चावल फ्री दिया जायेगा। वहीं पात्र गृहस्थी के प्रत्येक सदस्य मनरेगा और श्रम विभाग कार्ड धारक को तीन किलो गेहूं दो किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। शहर में शालीमार गार्डन में दो से पांच रुपये प्रति किलो महंगा देने को आरोप लगा लोगों ने हंगामा किया। खान आलमपुरा, पठानपुरा आदि क्षेत्रों में राशन लेने को लेकर लंबी कतार लगी रही। पर्चियों को लेकर भी आपाधापी रही। कई राशनकार्ड धारकों को वापस किया गया। बेहट रोड पर पार्षद ने राशन सही से नहीं मिलने पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शहर में एक व्यक्ति ने कम राशन देने का स्टिंग करके वीडियो वायरल कर दिया। कई ने राशन डीलर द्वारा कल आने की बात कहने, कहीं लोगों को झिड़कने वाले विडियो भी वायरल हुए। बड़गांव में नेटवर्क गायब होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान राशन कार्ड धारकों ने अखबार, बोरा सहित अन्य चीजों को अपने कतार मानकर लगा दिया, ताकि दोबारा आने पर वे उसी नंबर से लाइन में लगे।
विज्ञापन

सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक जो भी उस दायरे में आ रहे हैं। सभी को राशन दिया जाएगा। चूंकि आज पहला दिन था। लिहाजा बड़ी तादाद मेें लोग एकत्रित हो गए। जिससे थोड़ी अव्यवस्था हुई। हालांकि लोगों ये बता दिया गया कि उन्हें राशन जरूर मिलेगा। स्टिंग की जो बात है। वह उनके संज्ञान में नहीं आई है। हो सकता है भीड़ की वजह से कोई राशन वाले ने कुछ बात कह दी हो। राशन की कालाबाजारी या अधिक पैसा लेने जैसी कोई बात नहीं है। पैनी नजर रखी जा रही है। फिर भी यदि कोई ऐसा करता है तो निश्चित तौर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी।

शिवपुर गांव में बंद पड़ी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान

शिवपुर गांव में बंद पड़ी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान- फोटो : DEVBAND

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते पठानपुरा में राशन के लिये लगी लंबी कतार

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते पठानपुरा में राशन के लिये लगी लंबी कतार- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर में लॉकडाउन के चलते देहरादून रोड पर राशन के लिये लगी लंबी कतार

हारनपुर में लॉकडाउन के चलते देहरादून रोड पर राशन के लिये लगी लंबी कतार- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में मशीन की कनेक्टिविटी गायब होने पर ग्रामीणों द्वारा सोशल डिस्टेंस के हिसाब से सड़क पर ?

बड़गांव में मशीन की कनेक्टिविटी गायब होने पर ग्रामीणों द्वारा सोशल डिस्टेंस के हिसाब से सड़क पर ?- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से राशन लेने के लिए गोल घेरों में खड़े ग्रामीण

बड़गांव में सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से राशन लेने के लिए गोल घेरों में खड़े ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने को लगी लाइन

रामपुर मनिहारान में सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने को लगी लाइन- फोटो : SAHARANPUR

तमाम जागरुकता अभियान के बावजूद छुटमलपुर में राशन वितरण के दौरान नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

तमाम जागरुकता अभियान के बावजूद छुटमलपुर में राशन वितरण के दौरान नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed