{"_id":"5efccd348ebc3e431204a715","slug":"congressmen-take-to-the-streets-to-protest-petrol-diesel-prices-saharanpur-news-mrt4891504197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल की कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल की कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/रामपुर मनिहारान/ देवबंद/ नकुड़ (सहारनपुर)। पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जुलूस निकाला और बेहट तहसील परिसर में धरना दिया। रामपुर मनिहारान, देवबंद और नकुड़ में भी कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध दर्ज कराया।
बेहट में क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी एवं जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली की अगुवाई में कांग्रेसियों ने डीजल पेट्रोल के दामों में की बढ़ोतरी के विरोध में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय में धरना दिया। नरेश सैनी ने कहा सरकार की तानाशाही के चलते देश बर्बादी की तरफ जा रहा है। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम निम्नतम स्तर पर है, लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले छह साल में पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की दरों में 250 प्रतिशत एवं डीजल के टैक्स की दरों में 700 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो अनुचित है। जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार की नीतियों से आज देश के किसान, व्यापारी एवं आमजन बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। मूल्य वृद्धि को वापस कराने की मांग कर एसडीएम की मार्फत ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। इसमें संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, मास्टर जमील, अबरार मिर्जा, चौधरी हाशिम, बनारसी सैनी, राहुल सैनी, सुखबीर सिंह, आशू सैनी, पवन सिंह, नदीम खान, राव जहीर, इनाम प्रधान, प्रेम सिंह कांबोज आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकांत सिंह, रविश चंद्र जैन, प्रीतम सैनी, अशोक गोयल, सत्य संयम भुर्यांन आदि में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एसएन शर्मा को सौंपा। इसमें कहा भाजपा सरकार पर तेल कंपनियों से सांठगांठ कर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर देश की जनता को लूटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
देवबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र पांडेय को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 19 दिन से लगातार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसने जनता की कमर तोड़ने का काम किया। नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी व ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने केंद्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए देश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इसमें वरियामल खान, डॉ. विश्वनाथ गौतम, अब्दुल कादिर त्यागी, मजाहिर हसन, फरमान कुरैशी, राशिद खान, अनवार सिद्दीकी, लईक अंसार, रिहान कुरैशी, अशरफ भारती, सईदुज्जमा कुरैशी, मुईन, नाजिम, अफजाल रहे।
उधर, नकुड़ में कांग्रेस नगराध्यक्ष जाधोराम गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी लाने की मांग की। इसमें सुरेश प्रधान, प्रीतम सैनी, काजी रहमान, विशाल पंवार, मोहित सैनी, राहुल और गुलजार रहे।

देवबंद में पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्?- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में तहसील में धरना देते कांग्रेसी।- फोटो : SAHARANPUR