{"_id":"5e58023d8ebc3ef40e2aece7","slug":"congressmen-prevented-from-silent-protest-in-gandhi-park-saharanpur-news-mrt4711632185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों को गांधी पार्क में मौन धरना देने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों को गांधी पार्क में मौन धरना देने से रोका
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली में हुई हिंसा के विरोध में और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेसियों को गांधी पार्क में मौन धरना देने से रोक दिया गया। दरअसल, जब कार्यकर्ता पार्क में पहुंचे तो ताले लगे हुए थे। इसके बाद कांग्रेसियों ने कार्यालय में बैठकर मौन धारण किया और मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की शाम गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पार्क के गेट पर ताला लगा हुआ था और पुलिस तैनात थी। इसके बाद कांग्रेसी गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे और मौन धरना दिया। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर दिल्ली में हुई हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। उन्हें मौन धरना देने से प्रशासन ने रोक दिया और गांधी पार्क में सुबह से ही ताला लगवा दिया। यह अघोषित इमरजेंसी है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार में नियम कायदे ताक पर रख दिया गया है। इसे कांग्रेस किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और इनकी गलत नीतियों से जनता को अवगत कराएगी।
इस दौरान प्रवीण चौधरी, आरिफ खान, अमरदीप जैन, नसीब खान, जुबैर अली, गुजफाम, हरिओम मिश्रा, अरविंद पॉलीवाल, अमित कांबोज, अशोक शारदार सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। उधर, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली पंकज पंत का कहना है कि पार्क नगर निगम का है। नगर निगम की ओर से ही ताला लगाया गया है। पुलिस ने किसी को धरना देने से नहीं रोका है। जिले में धारा 144 लगी है।