फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen paid tribute to the martyrs by lighting a lamp

कांग्रेसियों ने दीपक जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 04 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Congressmen paid tribute to the martyrs by lighting a lamp
घंटाघर पर दीपक जलाकर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्घांजलि देते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को कांग्रेसियों ने दीपक जलाकर श्रद्घांजलि दी। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में जनता और पुलिस असुरक्षित है, योगी सरकार विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में घंटाघर क्षेत्र में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा और एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर श्रद्घांजलि दी। कांग्रेसियों ने कहा यूपी में अब पुलिस भी असुरक्षित है और जनता की सुरक्षा तो राम भरोसे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद दावा किया था कि प्रदेश अपराध मुक्त हो गया और अपराधी यूपी से पलायन कर गए हैं। योगी सरकार क्राइम कंट्रोल में विफल साबित हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। इस दौरान अरुण शर्मा, प्रवीण चौधरी, मनीष त्यागी, गुलफाम अंसारी, हरिओम मिश्रा, जोशी, अर्चित जैन, गौरव वर्मा, सरदार हनी सिंह, शारदा जी, दानिश कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन

शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
रामपुर मनिहारान। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी नीरज चौधरी ने कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव घसोती में आयोजित शोकसभा में नीरज चौधरी ने कहा कि कानपुर में बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर सुनियोजित ढंग से हमला बोला। इसमें डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था को बड़ी चुनौती दी है। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व शत शत नमन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed