फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen burn effigy of BJP MP Pragya Thakur

कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला जलाया

Sun, 01 Dec 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burn effigy of BJP MP Pragya Thakur
जिला कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला फुंकते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस कमेटी और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारेबाजी के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला जलाया। साथ ही चुनाव आयोग से प्रज्ञा ठाकुर की संसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की। उन्होंने मांग नहीं मानने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में जिला कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद गुरुद्वारा रोड पर आकर भाजपा और प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी कर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला जलाया। इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर लगातार महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताती आई हैं। पिछले दिनों संसद में भी उन्होंने यह हरकत की। इससे गांधी की विचारधारा को मानने वाले सभी लोग और कांग्रेसी आहत हैं। प्रज्ञा की टिप्पणी पर भाजपा खासकर प्रधानमंत्री की चुप्पी यह दर्शाती है कि भाजपा की विचारधारा क्या है। पुतला फूंकने वालों में विजय शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, मुजफ्फर तोमर, सुखविंद्र, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, वरुण शर्मा, अशोक शारदा, इंद्र कपूर, सोनू पंवार, सार्थक, सौरव, राजीव, अनमोल, जुबैर गाड़ा, हर्ष, शारिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed