Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress workers took out a march to save MNREGA

Saharanpur News: कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा

Sat, 14 Feb 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a march to save MNREGA
देवबंद में मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा ​निकालते कांग्रेसी। संवाद
देवबंद। मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकाली। इस दौरान नेताओं ने मांगे पूरी न होने पर आगामी 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहत खलील के आवास से शुरु हुई मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। नेताओं ने लोगों को मनरेगा योजना के बारे में बताते हुए जागरुक किया। जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर इसका अस्तित्व समाप्त कर देना चाहती है। इसके विरोध में शुरु की गई मनरेगा संग्राम पदयात्रा लगातार जारी रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से योजना का नाम बदलने के बजाए मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग की। राहत खलील ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 17 तारीख को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. शाजिया जीनत नाज, अब्दुल्ला कुरैशी, सपना सोम, शाह आलम, अकरम सिद्दीकी, रिहान अहमद कुरैशी, राजपाल कर्णवाल, औसाफ, अनस, नबील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed