फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress will go door to door to protect democracy

लोकतंत्र की रक्षा को घर-घर जाएगी कांग्रेस

Wed, 18 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congress will go door to door to protect democracy
-- 19 अगस्त से जय भारत संपर्क अभियान की शुरूआत करेगी कांग्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस तीन दिवसीय जय भारत संपर्क अभियान की शुरुआत 19 अगस्त से करेगी। गांवों में पदाधिकारी प्रवास करेंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि अभियान के अंतर्गत पदाधिकारी व पार्टी के जनप्रतिनिधि न्याय पंचायतों में किसी एक-एक ग्राम सभा में 75 घंटे का प्रवास करेंगे। इसके साथ ही प्रभातफेरी निकाली जाएगी। तीन दिवसीय अभियान में जनसंपर्क, हर घर दस्तक, सह-भोज, खेती किसानों व मजदूरों से गांव समाज की चर्चा, प्रधानों व बीडीसी सदस्यों से मुलाकात आदि कार्यक्रम होंगे। एआईसीसी जावेद साबरी और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारें लोकतंत्र का दमन करने में लगी हैं। लोकतंत्र की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह संकल्पबद्ध है। भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग समूह भी गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील चौधरी, अशोक सैनी, विवेककांत सिंह, गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, मनीष त्यागी, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, हरिओम मिश्रा, अरविंद पालीवाल, सुरेंद्र मनीनवाल, इंदौर सिंह, राकेश मोंगा, अमित कांबोज, मधु सहगल, मुनीश सहगल, अक्षय चौधरी, गुलफाम अंसारी, हाजी मुस्तफा, तंजीम सिद्दीकी, देवेंद्र राणा, नरेंद्र, प्रवीण, पराग पंवार, नेत्री उमा भूषण, सुशील, हरिओम मिश्रा, गुलफाम अंसारी, नितिन शर्मा, इमरान सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed