फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress took to the street, pulled procession

सड़क पर उतरे कांग्रेसी, निकाला जुलूस

Sun, 21 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress took to the street, pulled procession
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में लचर कानून व्यवस्था और महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों ने शनिवार को रैली निकाली। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा,
विज्ञापन


जिसमें राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी अंबाला रोड स्थित वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के निवास पर जमा हुए थे।
विज्ञापन


यहां से बाइकों पर सवार होकर इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष शशी वालिया और महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। उन्होंने घंटाघर चौक पर कुछ देर के लिए सांकेतिक जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह सीधे कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। कलक्ट्रेट पहुंचने पर इमरान मसूद ने सभा की। उन्होंने सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही। कहा कि सपा सरकार चलाने में विफल रही है। बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना इसका बेहतर उदाहरण है।

हर दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।


रैली में मुख्य रूप से विधायक माविया अली, गणेश दत्त शर्मा, नरेश सैनी, शीला चक्रवर्ती, मुकेश चौधरी, विश्वदयाल छोटन, मसूर अख्तर, शाद अली खान, ज्ञानचंद आजाद, शकुंतला सिंह, मेहरबान आलम, संजय वालिया, गुलफाम अंसारी, नौमा मसूद, सुखविंदर शर्मा, नसीब खान आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed