फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress state president will come to Saharanpur today

आज सहारनपुर पहुंचेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress state president will come to Saharanpur today
आज सहारनपुर आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

सहारनपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू आज (शनिवार) को सहारनपुर जिले में आएंगे। फिर रविवार को गंगोह में एक सभा करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि, पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया एवं युवा पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि बैठक में तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। प्रदेश सचिव मनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहारनपुर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न्यू शारदानगर में शहीद निशांत शर्मा के निवास पर श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिन रविवार को गंगोह क्षेत्र में रैली करेंगे। इस दौरान एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, पीसीसी सदस्य संजीव कौशल, उमा भूषण, विक्रम राणा, शीला चक्रवर्ती, चौधरी सुशील अंबोली, इमरान कुरैशी, शुभम चौधरी, दुष्यंत राणा, गणेश दत्त शर्मा, संजय वालिया, सुरेंद्र मनिनवाल, अरविंद पालीवाल, मांगेराम, मनीष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed