फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress started BJP Quit Gaddi campaign

कांग्रेस ने शुरू किया भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान--

Mon, 09 Aug 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Congress started BJP Quit Gaddi campaign
घंटाघर पर शहीद- ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन की शुरुआत करते ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन की शुरूआत कर दी है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों पर जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था, जिसमें कहा था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो, वहीं से अंग्रेजों का जाना तय हो गया था। कांग्रेस भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ घर-घर जाएगी और सरकार की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराएगी। लोकतंत्र अब खतरे में है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील अमोली, पूर्व मंडल के प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, मुर्सलीन, राजन अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, सेवादल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी, महानगर उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, मो. आसिफ खान, विक्रम चंदेल, मनीष अरोड़ा, अक्षय चौधरी, महासचिव नीरज कपिल, अमरदीप जैन, गुलशेर अलवी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आरिश सिद्दीकी, जसवीर सिंह एडवोकेट, अनुज शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, राजीव सोनकर, चेतन लाल, अमीर अंसारी, राहिल सैफी, हरिओम मिश्रा, आरिफ मंसूरी, मो. काशिफ, सुनील कुमार निक्कू, रिंकू जाटव, मनीष सैनी, सुमित भारती, अनूप ठकराल, नसीब खान, सरदार प्रभजीत सिंह, बाबर गौर, मो. महफूज मौजूद रहे।

घंटाघर पर शहीद- ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन की शुरुआत करते ?

घंटाघर पर शहीद- ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन की शुरुआत करते ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed