फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress shows strength through road show

रोड शो के जरिए कांग्रेस ने दिखाई ताकत

Tue, 28 Nov 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress shows strength through road show
चकरौता रोड पर जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिने स्टार एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने सोमवार को सहारनपुर में मेयर प्रत्याशी शशी वालिया के लिए रोड शो किया। चकराता रोड स्थित महाराज सिंह कॉलेज के गेट से शुरू हुआ रोड शो घंटाघर पहुंचकर संपन्न हुआ, जिसका समर्थकों ने जगह-जगह आतिशबाजी कर और फूल बरसाकर स्वागत किया। राज बब्बर को देखने के लिए सड़क के साथ ही छतों पर से लोगों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन


रोड शो के लिए पूर्वाह्न 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। ऐसे में सुबह दस बजे से ही कांग्रेसी चकराता रोड स्थित महाराज सिंह कॉलेज के सामने जमा होना शुरू हो गए थे। मगर राज बब्बर साढ़े 12 बजे पहुंचे, जिन्हें देखकर कार्यकर्ताओं का जोश कई गुना बढ़ गया।
विज्ञापन


चूंकि प्रशासन ने केवल एक वाहन रोड शो में लेकर चलने की अनुमति दी थी। ऐसे में तमाम बाइकों को रैली में शामिल होने से मना कर दिया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पीछे पीछे बाइकों पर पार्टी का झंडा लिए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो करीब एक घंटे का रहा, जो घंटाघर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां राज बब्बर समेत तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विजय टाकिज के बाहर समर्थकों ने आतिशबाजी कर और फूल बरसाकर रोड शो का स्वागत किया। पुल जोगियान पर भी समर्थक ढोल और नगाड़ों के साथ स्वागत को खड़े थे, जिन्होंने फूल बरसाकर स्वागत किया। प्रताप मार्केट में व्यापारियों ने रोड शो का स्वागत किया।

रोड शो में राज बब्बर के साथ ही वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, प्रत्याशी शशी वालिया, जिलाध्यक्ष जावेद साबरी समेत तमाम जिला और महानगर पदाधिकारी शामिल रहे। व्यवस्था बनाने के लिए कई थानों की पुलिस रोड शो के साथ रही।

घंटों जाम लगने से राहगीरों को हुई परेशानी
कांग्रेस कार्यकर्ता दस बजे से चकराता रोड पर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। इससे रोड की एक साइड पूरी तरह बंद हो गई। इसकी वजह से वाहनों का आवागमन एक ही साइड पर आ गया। इससे जाम लगना लाजिमी थी।

इसके बाद रोड शो के दौरान भी भारी जाम  रहा। रोड शो करीब डेढ़ बजे संपन्न हुआ। यानी सुबह दस बजे से दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चकराता रोड से गुजरने वाले लोग जाम से जूझते रहे।

राज बब्बर को मुश्किल से मिली जगह
रोड शो के लिए कांग्रेस ने छोटा वाहन रखा था, जिसपर राज बब्बर के साथ खास लोगों को खड़ा होना था, मगर राज बब्बर से पहले ही 20 से 25 पदाधिकारी और कार्यकर्ता वाहन पर चढ़ गए। इमरान मसूद किसी तरह वाहन पर चढ़ लिए, मगर राज बब्बर को जगह नहीं मिली। इसके बाद उनके दो गनर ने किसी तरह उनके लिए जगह बनाई।

गुजरात में राहुल की लोकप्रियता से भाजपा घबराई: राज बब्बर
गंगोह। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है। नोटबंदी एवं जीएसटी पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने एवं देश का विकास कराने में सक्षम है। वह सोमवार को गंगोह के दूधला रोड पर कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रुशदा बेगम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

राज बब्बर ने कहा कि राजीव गांधी ने निकायों को मजबूत करने का सपना देखा था। अब उनके सपनों को साकार करने समय आ गया है। कहा कि भाजपा को गुजरात में हार का डर सता रहा था।

इसलिए ही उन्होंने साजिश के तहत हिमाचल और गुजरात का चुनाव अलग-अलग कराया। राहुल गांधी की गुजरात में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है, इसलिए प्रधानमंत्री के अलावा 40 मंत्री गुजरात की खाक छान रहे है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत देश में अन्य स्थानों पर भी जीत का रास्ता तय करेगी। 


प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि इन चुनाव में कांग्रेस सब पर भारी पड़ेगी। पश्चिमी उप्र प्रभारी विनीत चौधरी, जिला अध्यक्ष जावेद साबरी, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष नोमान मसूद, हमजा मसूद ने भी संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed