फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress nominated Pradeep Verma for the post of mayor

Saharanpur News: महापौर पद पर कांग्रेस ने प्रदीप वर्मा को प्रत्याशी बनाया

Sun, 16 Apr 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress nominated Pradeep Verma for the post of mayor
आम आदमी पार्टी ने सहदेव सिंह को टिकट दिया
विज्ञापन


भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के पर सभी की निगाहें लगी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो समाचार
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस ने अधिवक्ता प्रदीप वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी ने सहदेव सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बसपा पहले खतीजा मसूद का प्रत्याशी बना चुकी है। अब सभी की निगाहें भाजपा और सपा के महापौर पद के प्रत्याशी पर लगी है। देर रात तक दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे।

कांग्रेस ने रविवार को नगर निगम के महापौर पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस महापौर पद के प्रत्याशी के लिए काफी दिनों से विचार विमर्श में जुटी थी। प्रदेश नेतृत्व से मंथन के बाद जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली गुर्जर ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप वर्मा के नाम का एलान किया है। गिल कालोनी निवासी प्रदीप वर्मा ने अपनी पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज, महाराज सिंह और जेवी जैन डिग्री काॅलेेज से की। उन्होंने अपनी प्रेक्टिस सिविल कोर्ट में 1991 से शुरू की। वर्ष 2007 से कम्पनी लॉ में व्यवसाय शुरू किया। वे पांच साल से ऑनलाइन लीगल परामर्श कॉरपोरेट जगत को दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, आम आदमी पार्टी ने महापौर पद पर सहदेव सिंह को टिकट दिया है। महानगर के मक्खन नगर निवासी सहदेव सिंह बीए पास है। वो खेती किसानी के साथ ठेकदारी का काम भी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, देर रात तक भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। सभी की निगाहेें दोनों दलों के प्रत्याशी के नाम पर लगी है। जबकि रविवार को भाजपा ने बाकी 11 निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। बसपा ने भी सभी निकायों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी आठ निकायों में अपने प्रत्याशी घोषित किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed