फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress message trip organized on Foundation Day

स्थापना दिवस पर निकाली कांग्रेस संदेश यात्रा

Mon, 28 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress message trip organized on Foundation Day
स्थापना दिवस पर किसान संदेश यात्रा के दौरान कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय से कांग्रेस संदेश यात्रा की शुरूआत की गई, जो अंबाला रोड, ढोलीखाल होते खलासी लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व शहर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेसी शकुंतला सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया, धर्मवीर जैन, नरेंद्र शर्मा, इमरान कुरैशी, मजाहिर, धर्मपाल जोशी, जादोराम गुप्ता, माया देवी, पंडित श्याम लाल शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास देश की आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के विकास की उपलब्धियों से भरा है। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि आजादी के संकल्प के साथ कांग्रेस की स्थापना हुई थी। 1947 में संकल्प पूरा होने के पश्चात कांग्रेस सरकारें देश को शिखर पर ले गई। विधायक मसूद अख्तर और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कांग्रेस सरकारों ने देश में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी और पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास से नफरत करने वाली भाजपा का देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा। इसमें अशोक सैनी, संजीव कौशल, गणेश दत्त शर्मा, अमरदीप जैन, प्रवीण चौधरी, अरविंद पालीवाल, पंकज शर्मा, अनुज शर्मा, विशाल जायसवाल, इकराम खान, मोहम्मद आसिफ खान, विक्रम चंदेल, नीरज कपिल, सोनिया सिंह, गुलशेर अलवी, सचिन वर्मा, आरिफ मंसूरी, जब्बार अहमद, फिरोज खान आदि रहे।

जिला कांग्रेस कार्यालय से संदेश यात्रा निकालते कांग्रेसी

जिला कांग्रेस कार्यालय से संदेश यात्रा निकालते कांग्रेसी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed