फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress leader Imran Masood has defeated BJP candidate Raghav Lakhanpal by 65 thousand votes

बेहद रोमांचक मुकाबला: कांटे की टक्कर में जीते इमरान मसूद, BJP के राघव को दी पटखनी, चौंका देंगे जीत के आंकड़े

Tue, 04 Jun 2024 09:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jun 2024 09:56 PM IST
सार

Lok Sabha Result 2024 : सहारनपुर लोकसभा सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला रहा है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने भाजपा के राघव लखनपाल को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। जानिए कैसे दिनभर इस सीट पर कांटे का मुकाबला चलता रहा।

विज्ञापन
Congress leader Imran Masood has defeated BJP candidate Raghav Lakhanpal by 65 thousand votes
सहारनपुर में जीत के बाद इमरान मसूद को सर्टिफिकेट मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की नंबर एक लोकसभा सीट सहारनपुर में बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। टिकट मिलने के बाद से ही बड़े अंतर से जीत का दावा करने वाले गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने 64542 वोटों से भाजपा के राघव लखनपाल को पटखनी दे दी। इमरान को 547,967 वोट मिले, जबकि राघव लखनपाल 483,425 वोटों पर रह गए। भाजपा को हार का सामना उन परिस्थितियों में करना पड़ा जब यहां पर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और अन्य तमाम नेता आए दिन डेरा डाले हुए थे।

विज्ञापन


जनता रोड स्थित वेयर हाउस में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले ही चरण में इमरान मसूद ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। इमरान मसूद को 26789 वोट मिले। भाजपा के राघव लखनपाल 13139 और बसपा के माजिद अली मात्र 6300 वोटों पर रहें। इस तरह आखिरी राउंड तक इमरान आगे चलते रहे।

विज्ञापन

वहीं, शाम सात बजे तक चली मतगणना में इमरान को 547967 वोट मिले, जबकि भाजपा 483425 और बसपा 180353 वोटों पर सिमट गई। इस तरीके से इमरान ने 64542 वोटों से जीत हासिल की। इमरान ने अधिकारिक घोषणा होने से पहले ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी का आभार जताया। इमरान मसूद ने लिखा कि राजपूत समाज व सर्वसमाज द्वारा मिले स्नेह एवं समर्थन के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें: UP की सबसे चर्चित सीट: चंद्रशेखर ने उड़ाए भाजपा के होश, एक लाख की लीड से आगे, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

वहीं, जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। हालांकि, पुलिस प्रशासन की तरफ से विजयी जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। प्रियंका गांधी ने भी फोन कर जीत की बधाई दी।

यह भी पढ़ें: UP Election Results Live 2024: भाजपा के 'राम' पीछे, इकरा बड़ी लीड से आगे, वेस्ट यूपी की सात सीटों का अपडेट

विज्ञापन

किसे कितने मिले वोट
नाम                          पार्टी                                            वोट

इमरान मसूद        कांग्रेस गठबंधन                                 547967
राघव लखनपाल            भाजपा                                    483425
माजिद अली                बसपा                                     180353
मोहम्मद इनाम        अखिल भारतीय परिवार पार्टी            5400
शबनम                     निर्दलीय                                     2373
शाहबाज                 निर्दलीय                                     1698
राशिद खान             निर्दलीय                                     1230
तसमीम बानो           निर्दलीय                                     885
राजकुमार               निर्दलीय                                     813
कामरान                  निर्दलीय                                    745
नोटा :             ---------                         4566

इस तरह चलता रहा वोटों का चक्र
चक्र ---- इमरान मसूद --- माजिद अली----राघव लखनपाल

1 ------- 26789 -------- 6300------- 13139
2 ------- 21487 --------- 7136 ------ 14847
3-------23295 ----------- 7923 ------13947
4------- 26709 ---------- 7880 ------ 13522
5------- 24929 ---------- 6935 ------ 12071
6-------22394 ----------- 4445 ------ 16226
7------- 20732 ---------- 6610 ------- 16901
8 ------ 24847 ---------- 6340 ------- 11564
9-------21504 ----------- 4718 ------- 15933
10 ---- 12963 -------- --- 6896 ------- 23352
11 ---- 16028 ----------- 5838 -------- 19552
12 -------18661 -------- 4688 --------- 18383
13--------19623 -------- 4580 --------- 18756
14 -------17179 --------- 8208 -------- 17845
15 -------21539 --------- 9848 --------- 12040
16 -------22513 --------- 5882 ---------- 16814
17 -------18330 --------- 5914 ---------- 21358
18 -------23495 --------- 4616 ---------- 17549
19 ------ 26609 --------- 6557 ---------- 10346
20 -------23001 --------5532 ----------- 16598
21 -------14551 -------- 5589 ----------- 24185
22 -------13625 -------- 8455 ----------- 23576
23 ------ 16307 ------- 9821 ---------- 20040
24 -------17110 -------- 11369 --------- 12620
25 -------13648 -------- 7002 ---------- 14042
26 -------11300 --------- 5507 ---------- 17533
27 -------8522 --------- 3194 ----------- 14714
28 -------5265 --------- 1056 ------------ 11461
29 -------2661 --------- 148 ------------- 6672
30--------6731 --------- 184 ------------- 2714
31 -------2311 ---------- 165 ------------- 5460
32 -------1245 ---------- 345 ------------- 5504
33 --------893 --------- 126 -------------- 2086
नोट: निर्वाचन आयोग के आंकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed