फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress leader Ajay said work of disciples of Modi, Shah is being done, businesses of rest are at standstill

मिशन 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- मोदी और अमित शाह के चेलों का हो रहा काम, बाकियों के धंधे ठप

Wed, 20 Dec 2023 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Dec 2023 07:50 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मोदी और अमित शाह के चेलों का ही काम हो रहा काम है। बाकियों के धंधे तो ठप पड़े हैं।

विज्ञापन
Congress leader Ajay said work of disciples of Modi, Shah is being done, businesses of rest are at standstill
सहारनपुर में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा से सर्व समाज परेशान है। किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया और न ही समय से भुगतान होता है। देश में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के चेलों काम हो रहा है। बाकी सभी के काम-धंधे ठप पड़े हुए हैं। यह तानाशाही है।

विज्ञापन


वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर कहा कि वह आस्था का केंद्र है। निश्चित तौर पर भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उसका काम हो रहा है।

विज्ञापन

यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद गंगोह पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोहल्ला सराय स्थित सभासद फराह कुदुसी के निवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को दुष्कर्म के केस में सजा हुई है, जब भाजपा को उनके बारे में पता था तो फिर महिलाओं का अपमान करने वाले को टिकट क्यों दिया गया।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 400 रुपये थे और भाजपा सरकार में दाम एक हजार रुपये से अधिक हैं। हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में ही गठबंधन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

राहुल और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर पर कहा कि अमेठी और रायबरेली में उनका घर है। हमने मल्लिकार्जुन खड़गे को भी यूपी से चुनाव लड़ने के लिए प्रस्ताव दिया है। गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रहा है। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा यह राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। हमारा काम संगठन को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है। सपा महासचिव शिवपाल यादव के पश्चिम के दौरे पर कहा कि सभी का अपना काम करने का तरीका है। इस दौरान पूर्व विधायक इमरान मसूद, नोमान मसूद, हमजा मसूद, फैसल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed