{"_id":"585044484f1c1ba06f64acd0","slug":"congress-gave-dalits","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दिलाया दलितों को आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दिलाया दलितों को आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
केएल पुनिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में एससी-एसटी के आयोग के अध्यक्ष पीएल पूनिया ने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाते हुए कांग्रेस ने दलितों, गरीब, असहाय लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया है।
कांग्रेस ने ही उनको आरक्षण का लाभ दिलाया है जबकि गैर कांग्रेस पार्टियों ने दलितों के साथ अन्याय व धोखा करने का काम किया है। रामपुर मनिहारान सुरक्षित विधान सभा सीट के गांव हरडे़की में आयोजित दलितों की बैठक में पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशन में
प्रदेश की समस्त 85 सुरक्षित विधान सभा सीटों पर दलितों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस ही दलितों की सच्ची हितैषी पार्टी है। कहना था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का ऋण माफ विद्युत बिल हाफ किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भी दलितों के लिए राज्य सभा और संसद में बात उठाई जाती है, वह कोई जवाब नहीं देते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही डा. भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।
जिलाध्यक्ष मैनपाल, कांगेस के जिलाध्यक्ष शशी वालिया, सत्य संयम भूर्यान, विवेकांत, कुलदीप गोयल, आबिद हसन, सत्यपाल बर्मन, सुभाष चंद रहे। संचालन प्रीतम सैनी ने किया।