फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress brainstormed on the defeat in the election

कांग्रेस ने चुनाव में हार पर मंथन किया

Mon, 28 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress brainstormed on the defeat in the election
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में विचार रखते जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में विधानसभा चुनाव परिणाम पर चर्चा हुई, साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर भी मंथन हुआ। सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में विशेष बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी के अलावा चुनाव में प्रत्याशी रहे अशोक सैनी, रणधीर सिंह, राहत खलील मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें चुनाव परिणाम से निराशा जरूर हुई, लेकिन हताशा कदापि नहीं, क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने चुनावों से पूर्व भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए जनहित में संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि संगठन हित में फिर से कर्मठता के साथ ईमानदारी से सदस्यता कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने संगठन में फेरबदल के संकेत देते हुए कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें शीघ्र ही पद मुक्त करके सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि महंगाई के विरोध में जन आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed