फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Confusion over regular Vande Bharat Express train operations, discussions on schedule

Saharanpur News: वंदे भारत के नियमित संचालन पर असमंजस, शेड्यूल पर मंथन

Tue, 11 Nov 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Confusion over regular Vande Bharat Express train operations, discussions on schedule
सहारनपुर। सहारनपुर से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित संचालन पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रेलवे की ओर से समय सारिणी जारी है लेकिन अब नए शेड्यूल पर उच्च स्तरीय मंथन चल रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार को छोड़कर बाकी दिन चलेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन किया था। वंदे भारत लखनऊ से सुबह आठ बजे रवाना हुई थी, जो सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए सहारनपुर में शाम चार बजे पहुंची थी। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर ट्रेन का स्वागत किया था। ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया था। इसके अनुसार, ट्रेन सहारनपुर से अपराह्न तीन बजे चलेगी, जो रात में 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

लखनऊ से सुबह पांच बजे और सहारनपुर पहुंचने का समय दोपहर 12:45 बजे का था। वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन कब होगा। इसकी अभी तक कोई तारीख नहीं आई है। इसके पीछे का कारण नया शेड्यूल जारी होना बताया जा रहा है। नए शेड्यूल पर उच्च स्तरीय मंथन किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक या दो दिन में वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित शुरू हो जाएगी। नगर विधायक राजीव गुंबर ने ट्रेन के शेड्यूल बदलने की मांग रेल मंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed