फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Condoled the death of Maulana Nisar

मौलाना निसार के निधन पर जताया शोक

Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Condoled the death of Maulana Nisar
मौलाना निसार अहमद मजाहिरी का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ऑल इंडिया उर्दू तालिमी बोर्ड के संरक्षक सज्जाद हुसैन व महासचिव दानिश सिद्दीकी ने मौलाना निसार अहमद मजाहिरी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौलाना निसार अहमद मजाहिरी के दुनिया से चले जाने पर इस्लामिक समेत सामाजिक, राजनीतिक व शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

मूलरूप से खेड़ा अफगान निवासी 50 वर्षीय मौलाना निसार अहमद मजाहिरी काफी दिन से बीमार चल रहे थे। दिल्ली एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 12 वर्षों से मदरसा मजाहिर उलूम वक्फ में छात्रों को हदीस की शिक्षा देते थे। इसके साथ ही 15 वर्षों से बाजार हिरनमरहान स्थित जामन व फूल वाली मस्जिद में कुरआन व हदीस की तालीम देते थे। मौलाना का शव गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन पर साबिर अली खान, शहजाद अख्तर, नवेद उलहक सिद्दीकी, राफे सिद्दीकी, मजहर उमर, ख्वाजा सलमान, मोहम्मद अली दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed