Saharanpur: कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से पांच लोगों की हालत बिगड़ी, एक को जिला अस्पताल किया रेफर
Saharanpur News : सहारनपुर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में नगर के मोहल्ला शशि नगर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के कई लोग बीमार हो गए। सभी घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत के चलते एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला शशि नगर (गांधी कॉलोनी) में ज्ञान सिंह के परिवार के लोग नवरात्र पर व्रत रखे हुए हैं। परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात्रि बाजार से कुट्टू का आटा लाकर पकौड़ी बनाकर खाई थी। सभी लोग सो गए लेकिन, सुबह जब उठे तो सबकी हालत खराब थी।
परिजनों ने उन्हें रेलवे रोड स्थित एक अस्पताल भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में प्रीति (35) पत्नी बबलू, छोटन (40) पुत्र ज्ञान सिंह, संजो (30) पत्नी छोटन, मंजू (28) और ज्ञान सिंह (60) है। इनमें ज्ञान सिंह की हालत नाजुक होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो
वहीं, चिराग गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र की पत्नी पुष्पा को भी बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुष्पा ने भी कुट्टू की पकौड़ी खाई थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई