फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Comprehensive overhaul of policing in turmoil

पुलिसिंग में व्यापक फेरबदल से खलबली

Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Comprehensive overhaul of policing in turmoil
बैठक लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर  जिले की पुलिसिंग में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल कर दियागया है। एसएसपी मनोज तिवारी ने पुलिस उपाधीक्षकों, निरीक्षकों, उप निरीक्षकों से लेकर दर्जनों सिपाहियों तक के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इस व्यापक फेरबदल को लेकर पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सहारनपुर के पुलिस विभाग में निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, सिपाहियों के एक थाना, चौकी से दूसरी थाना चौकी अथवा पुलिस लाइन भेजे जाने की प्रक्रिया थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार तो एसएसपी मनोज तिवारी ने व्यापक फेरबदल कर डाला है।
विज्ञापन


छह थाना प्रभारियों समेत, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप निरीक्षकों यहां तक कि सिपाहियों को भी इधर से उधर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट के पुलिस उपाधीक्षक विष्णु चंद गौतम को नकुड़ का क्षेत्राधिकारी बनाया है, कार्यालय क्षेत्राधिकारी ब्रजपाल सिंह जाखड़ को बेहट का क्षेत्राधिकारी का कार्यभार दिया गया है।
इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे नकुड़ के क्षेत्राधिकारी सुधीश चंद्र शंखधर को क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कार्यभार दिया गया है, जबकि सदर सीओ बृजेश कुमार सिंह  को सीओ क्राइम का भी चार्ज दिया गया है।

 एसएसपी मनोज तिवारी ने जिले के कई थाना प्रभारियों को भी बदल दिया है। हाल में ही स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक जितेंद्र कालरा को कुतुबशेर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

शोएब मियां को जनकपुरी थलाना प्रभारी बनाया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी छोटे सिंह को बड़गांव थाना का चार्ज दिया गया है। चंद्र प्रकाश कठेरिया को क्राइम ब्रांच से कोतवाली देहात का प्रभारी बनाया गया है।

यज्ञदत्त शर्मा को मंडी कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है। क्यूआरटी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज यादव को नानौता थानाध्यक्ष बनाया है। निरीक्षक नरेंद्र शर्मा को पीआरओ का कार्य दिया, कुतुबशेर प्रभारी वेद प्रकाश गिरि को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल का प्रभारी, जनकपुरी थाना प्रभारी मांगी देवी को महिला सम्मान प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया।

बड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश को कंट्रोल रूम प्रभारी, देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल भेजा, मंडी प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विश्नोई को आईजीआरएस सेल का प्रभारी और थानाध्यक्ष नानौता राजेंद्र सिंह यादव को मानवाधिकार सेल का प्रभारी बनाया गया है। 


 एसएसपी मनोज तिवारी ने 19 दिसंबर को 26 कांस्टेबलों का स्थानांतरण एक थाना से दूसरे थाना में कर दिया था। 20 दिसंबर को 38 अन्य कांस्टेबलों एवं हेड कांस्टेबलों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed