{"_id":"65cfcdc5fc88decf250e5979","slug":"complete-the-work-of-electric-bus-charging-station-in-one-month-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-118440-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक माह में पूर्ण करें इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक माह में पूर्ण करें इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का काम
Sat, 17 Feb 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने मानकमऊ में निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाते हुए एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से थ्री-डी मॉडल के माध्यम से स्टेशन की जानकारी ली।
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन में वर्कशॉप, बस चार्जिंग के लिए प्वाइंट्स और इलेक्ट्रिक सब स्टेशन रहेगा। स्टेशन 25 बसों की क्षमता का बनाया जा रहा है। परिसर में छह चार्जर लगाए जाएंगे। एक चार्जर से दो बसें चार्ज हो सकेंगी। इस प्रकार एक साथ 12 बसे चार्ज की जा सकेंगी और 13 बसें चार्जिंग के लिए प्रतीक्षारत रह सकेंगी। एक बस की चार्जिंग में करीब एक घंटे का समय लगेगा।
नगरायुक्त को बताया गया कि कार्य जुलाई 2023 में शुरू किया गया था, जिसको पूर्ण करने लिए अप्रैल 2024 तक का समय है। नगरायुक्त ने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाते हुए एक माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे कि स्टेशन का लोकार्पण कराया जा सके। इस दौरान अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।