{"_id":"6a4d569e324cd5b0a40b82c8","slug":"complete-arrangements-before-the-kanwar-yatra-divisional-commissioner-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-179122-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा से पहले करें व्यवस्थाएं पूरी : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा से पहले करें व्यवस्थाएं पूरी : मंडलायुक्त
Wed, 08 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने तीनों जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में भक्तों के पूर्व वर्षों से अधिक आने की संभावना है। ऐसे में संपूर्ण कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जाए। कांवड़ यात्रा के शुरू होने का इंतजार न करें।
उन्होंने विद्युत निगम को निर्देश दिए कि मार्ग पर पड़ने वाले लटके विद्युत तारों को ठीक करा लिया जाए। मार्ग पर पड़ने वाले सभी ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल आदि को बैरिकेडिंग कराकर, सुरक्षित करें। विद्युत उपकेंद्रों में 24 घंटे कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मोबाइल नंबर स्थानीय पुलिस-प्रशासन को उपलब्ध कराएं। मार्ग पर उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था निगम पहले से ही सुनिश्चित कर लें। पिछले वर्षों के अनुभवों का लाभ उठाया जाए।
दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में आवश्यक संकेत समय से पूर्व लगाएं। नवनिर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे प्रवेश व निकास बिंदुओं पर कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मार्ग पर सीसीटीवी, पीए सिस्टम, विद्युत व्यवस्था के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मार्ग को गड्ढामुक्त किया जाए। यातायात डायवर्जन की व्यवस्था बेहतर हो। डीजे निर्धारित आकार के हों। इस संबंध में अधिकारी समस्त डीजे मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें अवगत कराएं।