फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complaint of murder and suppression of woman, puppies found during excavation

Saharanpur News: महिला की हत्या कर दबाने की शिकायत, खोदाई में निकले पिल्ले

Thu, 19 Feb 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Complaint of murder and suppression of woman, puppies found during excavation
- थाना सदर बाजार क्षेत्र में खलासी लाइन कॉलोनी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की खलासी लाइन कॉलोनी स्थित बिहारीलाल का अहाता में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की थी कि ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर आंगन में शव दबा दिया है। इसके बाद पुलिस ने खोदाई कराई तो वहां कुत्ते के मृत पिल्ले निकले, जिन्हें दबाया गया था।

खलासी लाइन कॉलोनी स्थित बिहारीलाल का अहाता निवासी युवक की पत्नी करीब दो महीने से लापता है। उसकी थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ सीसीटीवी में महिला बस स्टैंड से गाड़ी में बैठती नजर आई। इसलिए कुछ दिन पहले पुलिस हरिद्वार पहुंची थी, लेकिन वहां भी कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलोनी के लोगों ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि कई दिनों से युवक के घर से काफी बदबू आ रही है। आशंका जताई कि लापता महिला की हत्या कर शव को दबाया हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बिहारीलाल का अहाता पहुंची। जहां से बदबू आ रही थी, वहां पर नमक आदि भी डाल रखा था। पुलिस को भी आशंका थी कि शायद किसी को मारकर दबा दिया है। पुलिस की मौजूदगी में उस जगह की खोदाई कराई गई। खुदाई में कुत्ते के पिल्ले दबे हुए मिले। युवक और उसके परिजनों ने बताया कि पिल्ले मर गए थे, जिसके चलते उन्हें यहीं पर दबा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि लोगों ने कॉलोनी में बदबू आने की शिकायत की थी। एक महिला दो महीने से लापता है, जिसकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed