{"_id":"6738f202031b44bc8404b024","slug":"community-health-officer-is-making-fake-attendance-on-the-portal-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-136181-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पोर्टल पर लगा रहे फर्जी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पोर्टल पर लगा रहे फर्जी हाजिरी
Sun, 17 Nov 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने विभाग के उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। चेहरा ढककर या फिर अन्य दूसरे व्यक्ति से फोटो सेल्फी लेकर एएमएस पोर्टल पर फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। अब विभाग ने सीएचओ के वेतन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्रों पर 274 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कार्यरत हैं। सीएचओ सुबह नौ बजे ड्यूटी आने और शाम चार बजे छुट्टी होने पर मोबाइल से फोटो सेल्फी लेते हैं। उसके बाद फोटो सेल्फी को एएमएस पोर्टल पर अपलोड करना होता है। स्वास्थ्य विभाग ने एक से 19 अक्तूबर तक ब्लॉकवार हाजिरी की रिपोर्ट ई-मेल से मंगाई। हाजिरी का मिलान एएमएस पोर्टल से किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि 42 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पोर्टल पर फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं।
सीएचओ एक नहीं बल्कि पांच से छह बार हाजिरी लगाते मिले हैं, ताकि ड्यूटी पर जाने से बच सके। इनमें सबसे ज्यादा मुजफ्फराबाद ब्लॉक के सीएचओ शामिल हैं। इसके अलावा सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नानौता, पुवांरका, सढ़ौली कदीम और देवबंद भी शामिल है।ि