फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Communal people to boycott the public

सांप्रदायिक लोगों का बहिष्कार करें जनता

Tue, 06 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Communal people to boycott the public
भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ मंगलवार को अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच और सर्वधर्म एकता सभा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। उन्होंने जनता से सांप्रदायिक लोगों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांधी पार्क में राव असलम गांधी, हाजी तसलीम कुरैशी और नसीम जैदी ने कहा कि देश में कहीं भी कोई घटना हो जाए उसको सांप्रदायिक रंग देकर भड़काने का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म के ठेकेदारों ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। समाज के जिम्मेदार लोगों को इसके विरोध में आगे आना चाहिए। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाने वालों को चिह्नित कर उनका बहिष्कार किया जाना जाए। आजाद भारत कांग्रेस के प्रमोद साखवत और वीरेंद्र शर्मा ने नोएडा के बिसाहेड़ा गांव में हुई घटना पर रोष जताते हुए कहा कि यह सभ्य समाज के माथे पर कलंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सपना ठाकुर, मनोज बिरला, सुभाष सेतिया आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान नदीम जैदी, भोलेराम चौहान, मुंशी अफजाल, संजय गांधी, कांशीराम, नदीम अख्तर, मनव्वर, आफताब, राव मोहसिन, राव मोबिन, अबरार खान, आबिद हसन वफा, रीना, कमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed