{"_id":"649201a11a9e3b29df028697","slug":"common-people-in-grip-of-heat-less-beds-in-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4530-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी की चपेट में आमजन, अस्पताल में बेड पड़े कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी की चपेट में आमजन, अस्पताल में बेड पड़े कम
विज्ञापन
सहारनपुर। भीषण गर्मी में लोग बीमार हो रहे हैं। जिसके चलते एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हाल ये है कि अस्पताल में बेड कम पड़ रहे हैं। लू मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड में सामान्य मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल में 1177 मरीज पहुंचे, जिसमें सबसे ज्यादा डायरिया के मरीज थे।
सुबह की शुरुआत भीषण गर्मी से हो रही है। दोपहर को तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं। लोग डिहाईड्रेशन, डायरिया और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने एसबीडी जिला अस्पताल का लाइव किया। सुबह 11 बजे ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार नजर आई। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन के कक्ष के बाहर रही। फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी और डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि उनकी ओपीडी रोजाना 500 के पार पहुंच रही है। मंगलवार को भी करीब 600 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। उन्होंने बताया कि यहां अब तक हीट स्ट्रोक के मरीज नहीं है, लेकिन गर्मी व लू से लोगों में डायरिया जरूर हो गया है। इसके बाद टीम 12 बजे मेडिकल वार्ड पहुंची। सभी मेडिकल वार्ड मरीजों से फुल मिले। इतना ही नहीं जो वार्ड लू मरीज के लिए आरक्षित किए गए हैं, उनमें भी सामान्य मरीज भर्ती थे। यहीं हाल इमरजेंसी का भी रहा। यहां भी हर बेड पर मरीज भर्ती थे। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 40 फीसदी से अधिक मामले डायरिया के आ रहे हैं।
लक्षण
-चक्कर, कमजोरी, उल्टी व सिरदर्द
-बेहोशी भी आ सकती है
-गंभीर स्थिति में दौरे पड़ते हैं।
-सांस फूलना, धड़कन तेज होना
-गर्म लाल और सूखी त्वचा होना भी लक्षण है।
-मांसपेशियों में ऐंठन आना
-ये बरतें सावधानी
-डायरिया से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं।
-घर में ओआरएस रखें, बच्चों को पिलाएं।
-पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें।
-मौसमी फल अवश्य खाएं।
-घर का सादा खाना खाएं, मसालेदार खाने से बचें
-सलाद जैसे खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें।
दिनोंदिन गर्मी बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल से बिना इलाज के कोई मरीज वापस न जाए, इसलिए लू वार्ड में भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अभी तक अस्पताल में हीट स्ट्रोक का मरीज नहीं आया है। अगर किसी मरीज में हीट स्ट्रोक के लक्षण मिलते हैं तो उसका प्राथमिकता से उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल