{"_id":"679d1c2c8515e4db3705de78","slug":"common-incubation-center-will-start-soon-youth-will-get-employment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-141517-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जल्द शुरू होगा कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जल्द शुरू होगा कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कंपनी बाग में बनाया गया कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसमें न सिर्फ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि वह सस्ती दर अपने खाद्य उत्पाद तैयार कराकर उनकी बिक्री भी कर सकेंगे।
जिले में बड़े स्तर पर आम, लीची और अमरूद सहित अन्य फलों की बागवानी और सब्जियों की खेती होती है। इसके चलते जनपद में खाद्य प्रसंस्करण उद्याेग का बेहतर भविष्य है।
युवा अपना इकाई लगाकर न सिर्फ स्वयं स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। कई बार सीजन में अधिक उत्पादन और अपरिपक्वता के चलते फल एवं सब्जियां खराब हो जाती हैं, जबकि इनसे अचार, मुरब्बा, जैम, जैली, पापड़ आदि को तैयार कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। इस सेंटर में युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।