फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Common facility center for wood handicrafts will start this month

Saharanpur News: इसी माह शुरू हो जाएगा काष्ठ हस्तशिल्प का सामान्य सुविधा केंद्र

Thu, 08 Aug 2024 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Common facility center for wood handicrafts will start this month
सहारनपुर। काष्ठ हस्तशिल्प के सामान्य सुविधा केंद्र के इसी माह में शुरू होने की संभावना है। इसके शुरू होने से काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की गुणवत्ता सुधरने के साथ ही निर्यात को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पिलखनी स्थित सामान्य सुविधा केंद्र में उच्चस्तरीय और आधुनिक मशीनें लगाई जा रही है। इसमें आधुनिक डिजाइनिंग सेंटर, लैब, सीजनिंग प्लांट, प्रशिक्षण केंद्र, विपणन केंद्र आदि बनाए जा रहे हैं। जिसमें काष्ठ हस्तशिल्पियों से लेकर उद्यमी तक सस्ती दरों पर काम करा सकेंगे। इसके शुरू होने से न सिर्फ काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की गुणवत्ता सुधरेगी बल्कि लागत में भी कमी आएगी। इससे जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात में इजाफा होगा।
विज्ञापन

दरअसल, जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की दुनिया भर में काफी मांग है। यहां से बड़े पैमाने पर विश्व के कई देशों को काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात होता है। जिले में काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का सालाना कारोबार करीब 1400 से 1600 करोड़ रुपये का है। इसमें से 1100 से 1200 करोड़ रुपये का निर्यात भी शामिल है। यह उद्योग एक से सवा लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

वर्जन:
काष्ठ हस्तशिल्प सामान्य सुविधा केंद्र के इसी माह शुरू होने की संभावना है। अभी बॉयलर स्थापित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से काष्ठ हस्तशिल्पियों को काफी लाभ होगा। इसमें आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। इसमें उद्यमी सस्ती दरों पर उच्चस्तरीय मशीनों से काम करा सकेंगे। -- वीके कौशल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed