फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Committed suicide by not sending wife from her in-laws

ससुराल से पत्नी को नहीं भेजने पर की खुदकुशी

Sun, 22 Nov 2020 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by not sending wife from her in-laws
ससुराल से पत्नी को नहीं भेजने पर की खुदकुशी
विज्ञापन

अंबेहटा। ससुराल वालाें ने पत्नी की विदाई नही की तो इस बात से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी दो माह पहले हुई थी। युवक की जेब में मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नकुड़ थाना क्षेत्र के जाजवा गांव निवासी दीपक (26) पुत्र अशोक का विवाह दो माह पूर्व जनकपुरी थाना क्षेत्र के चकरहेड़ी गांव में हुआ था। दीपक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पत्नी को लेने दीपक अपने कुनबे के लोगों के साथ ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी की विदाई करने से मना कर दिया। इस बात से दीपक खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। वह घर पहुंचा और आत्मघाती कदम उठा लिया। फंदपुरी चौकी प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है। इसी आधार पर अभी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed