{"_id":"581111014f1c1bcd75bc43cf","slug":"commissioner-tightly-screw-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने कसे अफसरों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने कसे अफसरों के पेंच
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में निर्देश देते मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने नई औद्योगिक इकाइयों को स्थापित कराने तथा स्थापित इकाइयों की समस्याओं को समय से निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने तथा पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने विद्युत अभियंता को प्राथमिकता के आधार पर औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त बिजली दिए जाने को कहा। पिकअप और अन्य दूसरी वित्तीय संस्थाओं में लंबित प्रकरणों के साथ ही ओटीएस प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
साथ ही औद्योगिक एसोसिएशंस के साथ समन्य स्थापित कर औद्योगिक माहोल बनाने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में कर्मचारियों के समुचित इलाज के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। नगर निगम और सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को तत्काल एसोसियेशन की समस्याओं को समयबद्ध निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम शफकत कमाल ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की जो भी समस्याएं है, उनके निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में एसडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश, नगर आयुक्त ओपी वर्मा, एसपी सिटी संजय सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजू रानी आदि थे।