फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Coming to Taposthali is like a pilgrimage: Das

तपोस्थली पर आना मात्र ही तीर्थयात्रा के समान: दास

Wed, 30 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Coming to Taposthali is like a pilgrimage: Das
बाड़ा लाल दास रोड स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर में आयोजित स्थापना दिवस पर श्रद्घालुओ कर आर्शीवाद प्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महंत रामसुंदर दास ने कहा कि बावा लाल महान योगी संत थे। सहारनपुर में उन्होंने 100 वर्ष तक तप किया। इस भूमि को तपोमय बना दिया। उनकी तपोस्थली पर आना मात्र ही तीर्थयात्रा के समान है।
विज्ञापन

लालद्वारा बाड़ा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि ध्यानपुर से आए महंत राम सुंदरदास ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सतगुरु बावा लाल सेवक मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा, महामंत्री राजेश कपूर, लालद्वारा प्रमुख इंद्रमोहन जोशी एवं पुष्कर राज कपूर ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इनके अलावा मनीष आनंद, प्रदीप सूरी और राजकुमार गंभीर ने महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महंत राम सुंदर दास ने कहा कि मानव का कल्याण केवल गुरु के बताए रास्ते पर चल कर ही होता है। शिक्षा से बुद्धि प्राप्त होती है, लेकिन गुरु की दीक्षा बुद्धि की शुद्धि होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर कीमती भाटिया, राजेंद्र गर्ग, पूजा कपूर, मोनिका कालरा, कविता अरोड़ा, किरण अवस्थी, सीमा आनंद, रीमा सकूजा, वंदना कक्कड़ ने भजनों की प्रस्तुति देकर संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विनोद शर्मा, रिंकू लूथरा, अशोक गुजराल, पवन अवस्थी, गौरव डंग, अशोक भाटिया, रमेश भाटिया, सचिन लूथरा, प्रवीन, प्रदीप शर्मा, सन्नी ठक्कर, पुष्कर राज कपूर, आशीष मेहता, पारस, विजय भाटिया, सुनील पाहुजा, सुनील, रमन गुप्ता, देंवेंद्र गुंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed