फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Colourful cauliflower... Ajay grew it, brother of Delhi-Dehradun, earned a lot

Saharanpur News: रंगीन फूलगोभी...अजय ने उगाई, दिल्ली-देहरादून को भाई, खूब हुई कमाई

Tue, 29 Apr 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Colourful cauliflower... Ajay grew it, brother of Delhi-Dehradun, earned a lot
सहारनपुर। खेती में आय बढ़ाने के लिए किसान नए प्रयोग कर रहे हैं। गांव रनियाला दयालपुर के एक युवा किसान ने जनपद में पहली बार रंगीन फूलगोभी की खेती कर अच्छी आय प्राप्त की है।
विज्ञापन

खेती में बढ़ती लागत और कम होती आय के चलते जहां अधिकांश किसानों के बच्चे खेती से मुंह माेड़ रहे हैं। गांव रनियाला दयालपुर निवासी युवा किसान अजय सैनी नीट की तैयारी कर रहे हैं। वह खेती में आए दिन नए प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने रंगीन फूलगोभी की खेती का सफल ट्राॅयल किया है। जैविक विधि से रंगीन फूलगोभी पैदा कर अच्छी आय प्राप्त की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका परिवार गांव झबीरण में ठेके पर जमीन लेकर खेती करता हैं। वह नीट की तैयारी के साथ अपने परिवार को खेती में सहयोग भी करते है। उन्होंने बताया कि उन्हें यू-टयूब पर रंगीन फूलगोभी की बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रेरणा से उन्होंने ट्रायल के तौर पर रंगीन फूलगोभी की खेती करने का निर्णय लिया। उन्होंने इसका बीज लेकर पौध तैयार की और एक दिसंबर पौध की खेत में रोपाई कराई। फरवरी से रंगीन फूलगोभी की बिक्री शुरू की।

दिल्ली और चंड़ीगढ़ में रंगीन फूलगोभी को काफी पसंद किया गया। सहारनपुर मंडी में भी इसकी बिक्री की गई। बाजार में इसके भाव सामान्य फूलगोभी से करीब तीन गुणा अधिक प्राप्त हुए। उन्हें 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से इसके थोक भाव मिले हैं।
उन्होंने बताया कि रंगीन फूलगोभी की उत्पादकता भी सामान्य फूलगोभी के बराबर ही है, जबकि भाव इससे अधिक मिलते है। इसलिए यह अधिक लाभकारी साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed