{"_id":"5db48a5d8ebc3e0173478dba","slug":"colorful-lights-and-cleanliness-in-vip-area-dirt-in-old-city-saharanpur-news-mrt4506287107","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी क्षेत्र में रंगीन रोशनी और सफाई, पुराने शहर में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी क्षेत्र में रंगीन रोशनी और सफाई, पुराने शहर में गंदगी
विज्ञापन
दीपावली पर रोशनी सजे घर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रोशनी के पर्व दीपावली पर नगर निगम ने कोर्ट रोड और दिल्ली रोड क्षेत्र की सड़कों को रंगीन लाइटों से सजाया है। दिन के साथ ही रात में भी अलग से अभियान चलाकर सड़कों और मौहल्लों की सफाई कई दिन से कराई जा रही है। मगर वहीं पुराने शहर की हालत खराब है। चिलकाना रोड और उससे सटी कॉलोनियों में शनिवार को भी गंदगी के ढेर लगे नजर आए।
कोर्ट रोड और दिल्ली रोड शहर का वीआईपी क्षेत्र है। इस पर दीवानी कचहरी के साथ ही कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, कमिश्नर आवास, कमिश्नर दफ्तर, डीआईजी दफ्तर, ऑफिसर कॉलोनी समेत अनेक नेतागणों और वीआईपी के आवास हैं। ऐसे में नगर निगम ही नहीं, तमाम विभागों की नजर उक्त क्षेत्र पर रहती है। दिवाली पर भी नगर निगम ने रंगीन लाइटों से सजाने के लिए इसी क्षेत्र को चुना है। अच्छी बात है कि दिवाली पर शहर की सड़कों को रंगीन लाइटों से सजाया जा रहा है। मगर पुराने शहर की अनदेखी करना लोगों को अखर रहा है।
चिलकाना रोड पर अमर पैलेस और लॉर्ड महावीरा एकेडमी के बाहर शनिवार को भी भारी कचरा पड़ा रहा। हालांकि उसे बैरीकेट कवर से ढका गया था, मगर कचरे का उठान नहीं होना सवाल उठाता है। इसी प्रकार पुल खुमरान, दालमंडी, जामा मस्जिद, चौकी सराय पर भी कचरा बिखरा मिला। पुल खुमरान पर नाले से निकाली गई शिल्ट सड़क पर पड़ी रही। दिवाली जैसे पर्व पर शहर में गंदगी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाती है। रायवाला के व्यापारी सुदर्शन गुप्ता, अमित काम्बोज, अंकित का आरोप है कि नगर निगम को केवल वीआईपी क्षेत्र में शहर नजर आता है। पुराने शहर की लगातार अनदेखी की जा रही है। पुराना कलसिया रोड निवासी मुकर्रम और नवाजिश का आरोप है कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था खराब है। कॉलोनियों से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से मुख्य मार्ग पर जलभराव है, जिसकी वजह से बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है। जहां भी गंदगी होने या कहीं सफाई कर्मियों के नहीं पहुंचने की शिकायत मिलती है वहां तुरंत काम कराया जाता है। हम दिन ही नहीं, रात में भी अभियान चलाकर सफाई करा रहे हैं। - डॉक्टर गीताराम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।