फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Colorful light illuminated standard area

रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया मानकमऊ क्षेत्र

Sat, 13 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Colorful light illuminated standard area
सहारनपुर। मानकमऊ और शुगर मिल क्षेत्र रंगबिरंगी लाइटों से जगमगाया। क्षेत्र में अंबाला रोड ओवरब्रिज से गंगोह रोड स्थित बड़ी नहर तक डिवाइडर पर 80 खंभे पर 160 एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। इन सभी खंभों को रंगीन लड़ियों से सजाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और संदीप रावत ने नारियल फोड़कर लाइटिंग का उद्घाटन किया। महापौर और नगरायुक्त ने बताया कि सभी लाइटें आटोमेटिक पैनल से संचालित हैं। पैनल में इनके जलने-बुझने का समय निर्धारित है। इनकी मॉनिटरिंग नगर निगम से होगी। उन्होंने बताया कि शहर में अभी तक 570 आटोमेटिक पैनल लगाए जा चुके हैं और अभी और लगने हैं। सभी 70 वार्डों में करीब 40 हजार एलईडी लाइटें नगर निगम द्वारा लगाई जा चुकी हैं। इस मौके पर अपर नगरायुक्त रवीश चौधरी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, विद्युत प्रभारी एसबी अग्रहरि, यशपाल कोरी, मोहम्मद सलीम, कलम सिंह धीमान, प्रदीप पंवार, रमन चौधरी, राकेश पुंडीर, मनीष, देवेंद्र अरोड़ा, अरुण पेटवाल, तुषार, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed