फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   College will open from today, preparations complete

आज से खुलेंगे महाविद्यालय, तैयारियां पूर्ण

Sun, 22 Nov 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
College will open from today, preparations complete
सहारनपुर। कोविड-19 से बचाव के प्रबंधों के साथ जनपद में महाविद्यालय आज से खुल रहे हैं। शासन के आदेश के अनुपालन में कॉलेजों ने कोविड-19 से बचाव की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि शासन की गाइड लाइन से पहले यूजीसी ने भी दिशा निर्देश जारी किए थे। तमाम सावधानियां बरतते हुए दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। कुछ कक्षाएं भी पहले चल चुकी हैं। अब शासन के दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए सोमवार से कक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रवेश के दौरान गेट पर हैंड सैनिटाइजर रखे जाएंगे। बिना मास्क के ना तो स्टाफ और ना ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की व्यवस्था कर ली गई है। महाराज सिंह कॉलेज में भी कक्षाओं में 50 फीसदी विद्यार्थियों को बिठाने की व्यवस्था की गई है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। साथ ही बिना मास्क के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। मुन्नालाल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 से बचाव की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed