{"_id":"61aa6468734b796bf862c140","slug":"college-gates-remained-closed-for-two-hours-uproar-continued-saharanpur-news-mrt567445278","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बंद रहे कॉलेज के गेट, चलता रहा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बंद रहे कॉलेज के गेट, चलता रहा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे बंद रहे कॉलेज के गेट, चलता रहा हंगामा
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में प्राचार्य पर जातिसूचक शब्द के कहने का आरोप लगाते हुए एससी छात्रों ने दो घंटे तक तालाबंदी की। इस दौरान जो छात्र और शिक्षक अंदर जाना चाहते थे, वे बाहर रह गए और जो बाहर आना चाहते थे, वह अंदर रहे। जातिवाद और भेदभाव से आजादी के नारे भी लगाए जाते रहे। बाद में प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों के बीच वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
शुक्रवार करीब डेढ़ बजे छात्रों ने हंगामा करते हुए कॉलेज के गेट बंद कर दिए थे, जो करीब साढ़े तीन बजे तक बंद रहे।
एमए द्वितीय वर्ष के छात्र रजत कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को पढ़ाई करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने उनका कॉलर पकड़कर जातिसूचक शब्द कहे। वह भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक हैं। प्राचार्य और शिक्षकों को यह पता है। इसके बावजूद उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया गया है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शिक्षकों और पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद छात्र धरने से उठे। इसके बाद प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल के दफ्तर में पुलिस की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें गुस्साए छात्रों ने अपनी बात रखी और प्राचार्य व शिक्षकों ने अपनी। करीब 20 मिनट की बैठक के बाद मामला शांत हुआ।
ड्रेस कोड और आई कार्ड अनिवार्य
जेवी जैन कॉलेज में ड्रेस कोड लागू है। इसके बावजूद अनेक छात्र और छात्राएं बिना यूनिफॉर्म के आते हैं। मगर कॉलेज प्रशासन ने अब सख्ती के साथ इसे लागू करने की बात कही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शनिवार से किसी भी छात्र या छात्रा को बिना यूनिफॉर्म और बिना आई कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी आई कार्ड गले में डालकर आएंगे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से कहासुनी
छात्रों ने गेट बंद किया हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। बाहर निकलने के दौरान एक छात्र ने तेजी से गेट बंद कर दिया, जो पुलिसकर्मी के पैर पर लगा। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई, मगर कुछ छात्रों ने बाद में मामला संभाल लिया। कॉलेज में दो घंटे तक बंद रही छात्राओं ने भी नाराजगी व्यक्त की।
जातिसूचक शब्द कहने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। जो छात्र इस तरह के आरोप लगा रहा है वह बिना यूनिफॉर्म के पहुंचा था, जिसे केवल यूनिफॉर्म में आने को कहा गया था। कईं शिक्षक इस बात के गवाह हैं। मैं प्राचार्य हूं मेरे लिए सभी छात्र एक समान हैं। प्रयास यही है कि कॉलेज में शिक्षा का माहौल बने।
डॉ. वकुल बंसल, प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज

जैन डिग्री कॉलेज में गेट का ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन करते छात्र- फोटो : SAHARANPUR

जैन डिग्री कॉलेज में गेट का ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन करते छात्र तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR