{"_id":"624b372452cc757c7857bccb","slug":"collectorate-personnel-put-a-lock-on-the-main-gate-demonstrated-saharanpur-news-mrt5831800142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट कर्मियों ने मुख्य द्वार पर लगाया ताला, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट कर्मियों ने मुख्य द्वार पर लगाया ताला, किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में कर्मचारियो के कार्य बाहिष्कार कर कलेक्ट्रेट गेट पर ताला डाल प्रदर्शन करते कर्मच?
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। जनपद प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा की कथित तौर पर पीटने के बाद हुई मृत्यु से आक्रोशित उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ से जुडे़ कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया और नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सुबह करीब सवा दस बजे कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और गेट मीटिंग की। जिससे कलक्ट्रेट में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह करीब सवा दस बजे कलक्ट्रेट कर्मचारी एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मुख्य द्वार पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ जनपद की तहसील लालगंज में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा को वहां के उप जिलाधिकारी ने दो अप्रैल को पीटकर अधमरा कर दिया। जिससे बाद में उनकी मौत हो गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी सहभागी हैं। इस मामले में संबंधित उपजिलाधिकारी और तीन अन्य व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा भी कायम हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने ओर सेवा से बर्खास्त करने, मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और तत्काल सेवायोजित करने की मांग की। अध्यक्षता कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने की। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष सीपी सिंह, जिला मंत्री अशोक मलिक, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के मोहित राणा, उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव जयकांत, रजत त्यागी, सुलेख, रमेश, अमीन संघ के सुधीर ठाकुर ने धरना प्रदर्शन में पहुंचकर समर्थन किया। संचालन जिला महामंत्री निशांत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।