फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold wave and fog to Shiver

कोहरे के साथ शीत लहर से कांपा शहर

Fri, 15 Dec 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cold wave and fog to Shiver
ठिठुरन से जूझते लोग ओर स्कूूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में शीतलहर के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को चली शीत लहर ने तो कंपकंपी ही छुड़ा दी। घने कोहरे के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। न्यूनतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा एक सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। हाईवे पर विजिबिलिटी 40 मीटर तक रही। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान पर घना कोहरा छा गया, जिससे जिंदगी के साथ वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक सा लग गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन करने को लोग तरस गए।
विज्ञापन


ठिठुरन के कारण लोग घरों में दुबके रहे और बाजारों तथा सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। महानगर में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते हुए नजर आए। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के तीमारदार सर्दी से बचने को इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। उधर, कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनेें घंटों देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महानगर के दोनों बस स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा। वही, सर्दी बढ़ने के साथ नगर निगम द्वारा अभी तक अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोग खुद ही सर्दी से बचाव के इंतजाम करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed