फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold increased due to heavy rain and hailstorm

Saharanpur News: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ी

Sat, 01 Mar 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to heavy rain and hailstorm

विज्ञापन
सहारनपुर। शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे एक ओर जहां सर्दी का असर बढ़ गया, वहीं दूसरी ओर महानगर में जगह जगह जलभराव समस्या बना।
प्रमुख बाजारों और निचली कॉलोनियों के लोगों को सबसे अधिक समस्या हुई। स्मार्ट सड़कें तक जलमग्न रहीं। 28 फरवरी के अधिकतम तापमान ने भी पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार से बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार को यह बूंदाबांदी अच्छी बारिश में बदल गई। शुक्रवार की तड़के 4:30 बजे से नौ बजे तक बारिश हुई। इसके बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। दिनभर कभी धूप कभी छांव के हालात रहे, लेकिन शाम करीब सात बजे मौसम ने फिर से करवट ली। पहाड़ी क्षेत्र से शुरू हुई बारिश पूरे जनपद में फैल गई। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के साथ ही सरसावा सहित अनेक क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। झमाझम बारिश से महानगर में जलभराव रहा। यहां तक कि पुल जोगियान से सब्जीमंडी को होते हुए पुल खुमरान पुल को जाने वाले मार्ग, घंटाघर से श्रीराम चौक, घंटाघर से कोर्ट रोड पुल और घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक बनी स्मार्ट सड़कों तक पर जलभराव से लोगों को समस्या हुई। उधर, हकीकतनगर क्षेत्र में सड़कों पर कीचड़ रहा।

अधिकतम तापमान बीते पांच साल में 28 फरवरी का सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed