{"_id":"606600578ebc3ec79d12e014","slug":"coaching-center-owner-denied-to-teach-the-girl-after-knowing-her-cast-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : जाति मालूम होते ही छात्रा को कोचिंग देने से किया इनकार, पिता ने संचालक लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : जाति मालूम होते ही छात्रा को कोचिंग देने से किया इनकार, पिता ने संचालक लगाए गंभीर आरोप
Thu, 01 Apr 2021 10:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सदर बाजार थाना क्षेत्र में आईटीसी रोड पर मधुबन विहार कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर के संचालक पर छात्रा के पिता ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि अनुसूचित जाति से होने के कारण छात्रा को कोचिंग सेंटर में पढ़ाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे सिकंदर ने शिकायतपत्र देकर बताया कि उनकी बेटी कक्षा 9 की छात्रा है। वह गणित और विज्ञान विषय का ट्यूशन प्राप्त करने के लिए कोचिंग सेंटर पर गए। कोचिंग सेंटर संचालक ने दोनों विषय की पढ़ाई कराने का खर्च बताया और फिर छात्रा की जाति पूछी।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रा अनुसूचित जाति से होने का पता चलने पर संचालक ने पढ़ाई कराने से मना कर दिया और कहा कि तुम्हारी बेटी को पढ़ाया तो अन्य छात्र यहां पढ़ने नहीं आएंगे। सिकंदर ने मांग की है कि मामले में कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है, जांच के लिए सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी के पास भेज दिया गया है।