फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CO will investigate section 188 action against the dead

मृतकों के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाई की जांच करेंगे सीओ

Tue, 16 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
CO will investigate section 188 action against the dead
मृतकों के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाई की जांच करेंगे सीओ
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। दो मृतकों के खिलाफ की गई धारा 188 की कार्रवाई में पीड़ितों की शिकायत के बाद एसएसपी ने सीओ देवबंद को जांच सौंपी। छुट्टी से लौटने के बाद मंगलवार को भी आरोपी दरोगा के सीओ देवबंद के दफ्तर में बयान दर्ज नहीं हो सके।
लॉक डाउन के दौरान थाना क्षेत्र के गांव टपरी में विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच संभावित संघर्ष को रोकने के लिए हल्के के दरोगा जयप्रकाश भास्कर ने एक पक्ष के विजयपाल, मिलाप, ओमपाल, देवी सिंह और सतीश पुत्र बूल चंद सहित पांचों सगे भाइयों ( जिनमें से दो मृतक देवी सिंह और ओमपाल) के खिलाफ भी धारा 188 सहित अन्य कई धाराओं में बिना जांच किए ही थाने पर बैठकर कार्रवाई कर दी । पीड़ित पक्ष द्वारा मामले की शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने प्रकरण की जांच सीओ देवबंद को सौंपी। पुलिस ने फजीहत से बचने को दरोगा को लंबी छुट्टी पर भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को कई दिन की छुट्टी काटने के बाद आरोपी दरोगा थाने पहुंचेे, लेकिन सीओ देवबंद के दफ्तर में अपना बयान दर्ज नहीं करा सके। मृतकों पर लॉक डाउन उल्लंघन की इस पुलिस कार्रवाई होने से ग्रामीण भी हैरत में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक देवी सिंह की मृत्यु हुए 21 वर्ष और ओमपाल की 13 वर्ष पहले हो चुकी है। उधर, सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने कहा मामले की जांच की जा रही है। रिमाइंडर भेजने के बाद भी आरोपी दरोगा अपना बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed