फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CO Chitranshu Gautam got 630th rank

सीओ चित्रांशु गौतम को मिली 630 वीं रैंक

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
CO Chitranshu Gautam got 630th rank
आईएएस, आईपीएस बनने को फिर से प्रयास करेंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपीएससी के परिणाम में सीओ बेहट चित्रांशु गौतम ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 630वीं रैंक हासिल की है। उनका सपना आईएएस या आईपीएस बनना है। वह इस सपने को पूरा करने के लिए फिर प्रयास करेंगेे।

मूल रूप से लखनऊ निवासी चित्रांशु गौतम ने वर्ष 2017 में पीपीएस में 53वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें डिप्टी एसपी के पद पर ट्रेनिंग उपरांत पहली तैनाती सहारनपुर में मिली थी। वह बेहट सर्किल के डिप्टी एसपी हैं। सोमवार को आए यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में उन्हें 630वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के चलते उन्हें दिन में पढ़ाई करने का मौका नहीं मिल पाता है। रात में एक से दो घंटे पढ़ाई कर पाते थे। उन्होंने बताया कि ये उनका चौथा इंटरव्यू है। उनका कहना है कि उन्हें 630 वीं रैंक मिली है। उनका सपना आईएएस, आईपीएस बनना है। इस सपने को पूरा करने के लिए वे फिर से प्रयास करेंगे। उधर, एसएसपी आकाश तोमर ने सीओ चित्रांशु गौतम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रोफाइल
नाम चित्रांशु-गौतम
निवास स्थान-लखनऊ
वर्तमान तैनाती-डिप्टी एसपी बेहट सर्किल
मुख्य हॉबी-दौड़ना व कुकिंग
सपना-आईएएस या आईपीएस बनना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed