फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CMO reprimand

सीएमओ को लगाई फटकार

Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी और 9674 आशाओं के मानदेय भुगतान में लापरवाही पर सीएमओ मुजफ्फरनगर को कमिश्नर एमपी अग्रवाल की फटकार झेलनी पड़ी। कमिश्नर शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, कमिश्नर ने सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर होने वाली उगाही और चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अस्पतालों में उगाही करने वालों तथा बाहर से दवा लिखने वाले चिकित्सकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मुख्य विकास अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों के औचक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार लाने और जनपद में निर्माणाधीन विद्यालयों, पीएचसी और सीएचसी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माण में मानकों का पालन न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। हैंडपंपों की स्थापना के बाद उनका 


सत्यापन करने की बात कही। राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। आबकारी विभाग द्वारा लक्ष्य से कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की। आवासीय एवं कृषि भूमि के आवंटन के लिए समय सारणी बनाकर भूमियों को पात्र लाभार्थियों के बीच आवंटित कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम शफक्कत कमाल, डीएम मुजफ्फरनगर दिनेश कुमार सिंह, डीएम शामली सुजीत कुमार, सीडीओ दीपक मीणा, अपर आयुक्त डॉ. आभा गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed