फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi will make election conch shell from the land of Maa Shakambhari Devi

Saharanpur News: मां शाकंभरी देवी की धरती से चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी

Fri, 21 Apr 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will make election conch shell from the land of Maa Shakambhari Devi
-- 24 को सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

-- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर होगी जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। 24 अप्रैल सोमवार को मुख्यमंत्री सहारनपुर आ रहे हैं, जो जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मतदाताओं की नब्ज टटोलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आ रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में मुख्यमंत्री की पहली जनसभा सहारनपुर में होगी। यह मां शाकंभरी देवी की धरती है। भाजपा हर चुनाव का शंखनाद पश्चिम में सहारनपुर से ही करती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनका मौखिक रूप से कार्यक्रम आ गया है। वह भाजपा के महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम संगठन की बैठक भी हुई है। शनिवार को मुख्यमंत्री का लिखित कार्यक्रम भी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री आएंगे। उनका मौखिक कार्यक्रम मिला है। शनिवार को लिखित कार्यक्रम भी मिल जाएगा, जिसमें जनसभा का समय निर्धारित होगा।

------------

रोड शो भी कर सकते हैं सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर में रोड शो भी कर सकते हैं। इसको लेकर भी संगठन मंथन कर रहा है। हालांकि, अभी रोड का होना तय नहीं हुआ है।
----------
पुलिस-प्रशासन भी सतर्क

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है। संगठन जहां तैयारियां शुरू कर दी है, वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा की रूपरेखा तैयार की जा रही है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि अभी कोई लिखित कार्यक्रम नहीं आया है। चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा की सभी तैयारियों में जुटी है। उधर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सीएम के 24 अप्रैल साेमवार को आने की जानकारी मिली है। अभी मिनट टू मिनट का कार्यक्रम नहीं मिला है। प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed