फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi will hold roadshow and public meeting in Badgaon on Saturday

शनिवार को बड़गांव में रोड-शो और जनसभा करेंगे सीएम योगी

Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will hold roadshow and public meeting in Badgaon on Saturday
बड़गांव (सहारनपुर)। बड़गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह के पक्ष में रोड शो तथा चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों ने इंटर कॉलेज मैदान में हेलीपेड बनाने की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से कस्बा बड़गांव पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी देवबंद विधानसभा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह के समर्थन में रोड शो निकालकर मतदाताओं को साधने का काम करेंगे। रोड-शो के बाद मुख्यमंत्री चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के आगमन के लिए प्रशासन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता यशवंत राणा साथियों सहित इंटर कॉलेज के पीछे पड़े खेल मैदान पर पहुंचे और हेलीपेड बनाने की व्यवस्था को देखा। थाना प्रभारी सुभाष चंद गौतम ने हेलीपेड स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी शनिवार को चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, जिला महामंत्री युवा मोर्चा वैभव अग्रवाल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed