फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi is not coming, officials breathed a sigh of relief

सीएम योगी नहीं आ रहे, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi is not coming, officials breathed a sigh of relief
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन की चर्चाओं को मंगलवार को विराम लग गया। जिलाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का जनपद में आने का कार्यक्रम नहीं है। इससे तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते दो दिनों सेे चर्चा थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद में कोविड की तैयारियों को लेकर जिला अस्पताल और नगर निगम में बने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर जिला अस्पताल से लेकर नगर निगम तक में पूरी तैयारियां चल रही थीं। जिला अस्पताल में बच्चों के लिए पीकू वार्ड से लेकर कोविड की लहर से निबटने के लिए तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई। जिससे संभावित निरीक्षण के समय किसी कोपभाजन का शिकार ना होना पड़े। इसके अलावा नगर निगम में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम को भी तमाम सुविधाओं से लैस किया गया। कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से न सिर्फ होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को सलाह और दवाएं मुहैया कराई जाती हैं, बल्कि कोई भी व्यक्ति कोविड को लेकर चिकित्सीय सलाह भी ले सकता है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आने के किसी भी कार्यक्रम की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed