फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Adityanath has arrived in Saharanpur to address a public meeting

विपक्ष पर गरजे: CM योगी का तीखा भाषण, बोले- सहारनपुर को बना दिया था मजहबी उन्माद का केंद्र, अब नहीं होता पलायन

Fri, 12 Apr 2024 01:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी ने भारत माता की जय के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इस दौरान पूरा पंडाल योगी-योगी के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath has arrived in Saharanpur to address a public meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। सीएम योगी का हेलिकाप्टर दोपहर में 12.25 पर गंगोह में उतरा। इसके बाद सीएम योगी मंच पर पहुंचे। सीएम के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल योगी आदित्यानाथ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं, लोग योगी-योगी के नारे लगाते हुए अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए।

विज्ञापन


सीएम योगी ने पहले हाथ जोड़कर, फिर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। गंगोह के नवीन मंडी सभा स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम के नारे लगवाए। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


CM Yogi Adityanath has arrived in Saharanpur to address a public meeting
सीएम योगी की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को चैत्र नवरात्र की बधाई दी। उन्होंने मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सपेसवे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान और हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है।

CM Yogi Adityanath has arrived in Saharanpur to address a public meeting
सीएम की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में यहां का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी सुरक्षित नहीं था।

CM Yogi Adityanath has arrived in Saharanpur to address a public meeting
सीएम योगी की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करते घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते तो उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए 140 करोड़ का भारत ही मोदी का परिवार है। उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंले लेकिन, जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा कराने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।

कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करके आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम मोदी ने किया है। विपक्षी दंगा, कर्फ्यू किसानों की आत्महत्या नहीं रोक सकते हैं। इनको सिर पर ढोकर आप क्यूं देश के लिए बोझा ढोहना चाहते हैं।

बताया गया कि गंगोह में सीएम योगी का संबोधन खत्म हो गया है। अब सीएम योगी बड़गांव में आएंगे। सीएम यहां करीब 200 मीटर का रोड शो और फिर जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed