{"_id":"69b5af4cfb5b57c9f907d279","slug":"cm-takes-strict-stance-on-illegal-extortion-issues-directives-for-verification-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-171292-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध वसूली पर सीएम सख्त, दिए सत्यापन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध वसूली पर सीएम सख्त, दिए सत्यापन के निर्देश
Sun, 15 Mar 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मेले को प्लास्टिक मुक्त किया जाए। सिद्धपीठ क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और वहां स्थित दुकानदारों का सत्यापन कराया जाए। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान पीपीटी के माध्यम से शाकंभरी देवी परिसर की सभी पर्यटन परियोजनाओं की जानकारी ली।
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह ने पीपीटी के माध्यम से पर्यटन परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों की मेले में ड्यूटी लगाई जाए, उनकी काउंसलिंग होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं के साथ बेहतर बर्ताव हो सके। परंपरा से अलग कोई कार्य न किया जाए। सुरक्षा के मद्देनजर सिविल डिफेंस और एनजीओ को भी जोड़ा जाए। महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पार्किंग की दर निर्धारित करने के भी निर्देश दिए। कहा कि अवैध वसूली किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। ई-रिक्शा, ऑटो चालक और दुकानदारों का सत्यापन किया जाए। सरकारी विभागों के होर्डिंग, प्रदर्शनी एवं एलईडी वाहन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाए। कहा कि चैत्र नवरात्रि एक पौराणिक मेला है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से श्रद्धालु आते है।